फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bikes collided head-on, one killed, five injured

Amethi News: आमने-सामने टकराई बाइकें, एक की मौत, पांच घायल

Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bikes collided head-on, one killed, five injured
गौरीगंज (अमेठी)। रायबरेली जिले के नसीराबाद थानाक्षेत्र से गुजरने वाले गांधीनगर-परैया मार्ग स्थित बनी के पास बुधवार रात दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले में नसीराबाद थानाक्षेत्र के पूरे हुलासी गांव निवासी धीरज कुमार (22) अपने गांव के ही जितेंद्र व करन के साथ बाइक से बुधवार देर रात घर वापस लौट रहा था। गांधीनगर-परैया मार्ग पर बनी के पास विपरीत दिशा से आ रहे गौरीगंज थाने के गौसपुर गांव निवासी अली हसन की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। अली हसन के साथ बाइक पर गांव की ही नूरजहां व ननकी भी सवार थी। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायलों में शामिल धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे में घायल जितेंद्र, करन, अली हसन, नूरजहां व ननकी को भी प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक धीरज के परिवार में हादसे की सूचना के बाद से कोहराम मचा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के समय बाइक चला रहे सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed