फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bikers throw away youth in canal

बाइक सवार ने किशोर को नहर में फेंका

Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
bikers throw away youth in canal
तिलोई (अमेठी)। थाना क्षेत्र के राजामऊ पुल में बुधवार दोपहर दो बजे गांव के कुछ बच्चे नहर में नहाने गए थे। वहां बच्चों ने एक किशोर को पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने किशोर को बाहर निकाला। नहर पटरी से बाजार आ रहे कुछ राहगीरों ने किशोर की पहचान शंकरगंज निवासी आमिद खान (14) के रूप में की। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डायल 112 व शकरगंज चौकी प्रभारी बृजभूषण उपाध्याय ने किशोर को सीएचसी तिलोई पहुंचाया।
विज्ञापन

मौजूद चिकित्सक डॉ. पकंज गुप्ता ने प्राथमिक उपचार करने के बाद किशोर को जिला चिकित्सालय रायबरेली रेफर कर दिया। इस बीच अस्पताल पहुंचे किशोर के पिता शाकिर खान ने बताया तीन बेटियों व दो बेटे में आमिद सबसे छोटा है। पिता ने बताया कि वह सुबह हैदरगढ़ बाराबंकी में एक शवयात्रा से घर पहुंचा ही था कि घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचा तो खेतों में काम कर रहे लोगों से पता चला कि एक बाइक पर सवार तीन लोग किशोर को नहर में फेंक कर भाग गए। लोगों ने कहा कि हम लोग नहर के पास से दूर होने के चलते यह नहीं समझ पाए थे कि उन लोगों ने किसी बच्चे को फेंका है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांचकर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में मिला युवक का शव
स्थानीय थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रेसी के पास शारदा सहायक खंड-49 नहर में बुधवार दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसकी पहचान सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर के गांव इमलिया रामनगर निवासी संदीप सिंह (40) के रुप में की। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दी है, शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम की तैयारी में जुटी है। एसओ धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि शव पर धारदार हथियार के घाव प्रतीत हो रहे थे। कहा कि पाीएम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed