फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike thief gang busted, two arrested

Amethi News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 26 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike thief gang busted, two arrested
अमेठी सिटी। गौरीगंज कस्बे में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पकड़े गए युवकों ने बाइक चोरी स्वीकार करते हुए गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम उजागर किए हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन



गौरीगंज पुलिस टीम रात में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गौरीगंज-जामों मार्ग पर दयालापुर के पास दो युवक अलग-अलग बाइकों से आते दिखे। उन्हें रोककर जब कागजात मांगे गए तो वे नहीं दिखा सके। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की बात कुबूल ली। गिरफ्तार युवकों की पहचान मुंशीगंज के जूठीपुर गांव निवासी प्रमोद लोधी (24) और गुरुदत्तगंज निवासी आशीष यादव उर्फ आनंद (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पूछताछ में उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को संस्कार ग्लोबल स्कूल और 21 जुलाई को भटगवां बाजार से बाइक चुराई थी। दोनों मामलों में पहले से एफआईआर दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि वह पांडेय का पुरवा निवासी आशीष पांडेय, सरुवांवा निवासी अवधेश तिवारी और गुरुदत्तगंज के राजकुमार जाटव के साथ मिलकर बाइक चुराते थे। स्थानीय स्तर पर ग्राहक तलाश कर जो भी रकम मिलती, उसे पांचों मिलकर बराबर बांट लेते थे। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। अन्य साथियों की सक्रियता की जानकारी के आधार पर टीम लगातार दबिश दे रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed