{"_id":"5e3d99bd8ebc3ee5935b5de6","slug":"bike-thief-gang-busted-amethi-news-lko507259397","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। कमरौली थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम उतेलवा के पास से तीन बाइक चोरों को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय बाइक चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने सात और चोरी की बाइक तथा बाइक के पार्ट्स बरामद किये। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया है।
कमरौली पुलिस को बृहस्पतिवार शाम मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी मिली। शाम साढ़े छह बजे मुखबिर ने कमरौली एसओ संदीप कुमार राय को सूचना दी कि थाना क्षेत्र में उतेलवा के समीप तीन चोर चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं। इस पर एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में चोरों की पहचान थाना क्षेत्र जगदीशपुर के गांव भउरी मजरे रानीगंज निवासी अफसर तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव भीखनपुर निवासी साहिल व मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव राहुल सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने तीनों के पास से दोनों बाइक के अभिलेख मांगे तो पता चला कि ये चोरी की हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सात और बाइक, एक खुली बाइक तथा एक बोरी में भरे बाइक के पार्ट्स मालविका कंपनी की बाउंड्रीवाल के समीप झाड़ियों से बरामद किये। घटना का खुलासा करते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि ये लोग जनपद के साथ ही लखनऊ, सुल्तानपुर व बाराबंकी जिले से बाइक चोरी करते थे। कुछ बाइकों की नंबर प्लेट बदलकर तो कुछ के पार्ट्स निकालकर बेचते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज के साथ ही बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मौजूद रही।