फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike riding miscreants shot the young man

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the young man
जायस (अमेठी)। पुरानी रंजिश के चलते दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर फुरसतगंज पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

जिला रायबरेली के गांव ओलीपुर मजरे समरहदा निवासी मकसूद अहमद (28) की रंजिश रसीद से चल रही है। रविवार को मकसूद किसी काम से बाइक से फुरसतगंज की ओर जा रहा था। अभी वह जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पीढ़ी के समीप पहुंचे ही थे कि दो बाइक से आए चार हमलावरों ने उसे गोलीमार दी। गोली लगने से मकसूद अहमद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक फुरसतगंज मनोज सोनकर मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उक्त लोगों ने पुरानी रंजिश की बात बताते हुए गांव के ही रसीद, मोबीन, अंसार रजा व शरीफ के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के अनुसार पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि परिजनों से पूछतांछ में पता चला कि घायल मकसूद अहमद के पिता अब्दुल कासिम की हत्या हमलावर रसीद और मोबीन के पिता समद ने पूर्व में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का है। दोनों रायबरेली जिले के हैं। घटना सीमा बार्डर पर फुरसतगंज थाना क्षेत्र में हुई है। इस लिए मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed