{"_id":"616f06fd06c8aa46ce009e38","slug":"bike-collided-with-truck-two-youths-died-amethi-news-lko600762675","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
13 : जामो : चिटहुला के पास दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश में जुटे पुलिस कर्मी। -संव?
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामो/जगदीशपुर (अमेठी)। जामो थाना क्षेत्र के चिटहुला के पास मंगलवार को एक बाइक ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर तो दूसरे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
जायस थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी रानू (20) व समीर (19) बाइक से मंगलवार को जगदीशपुर की ओर जा रहे थे। दोनों जगदीशपुर-जायस मार्ग पर चिटहुला गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गई।
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोग मामले की सूचना पुलिस को देते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाने की तैयार कर रहे थे कि रानू की मौत हो गई। समीर को पुलिस ने अपने वाहन से सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों युवकों की मौत की जानकारी पुलिस ने उनके परिवार को दी तो दोनों के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रवि व समीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।