फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bike collided with car, woman died

Amethi News: कार से टकराई बाइक, महिला की मौत

Sun, 04 May 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with car, woman died
अमेठी/सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास शुक्रवार रात कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक के हाथ से खाना बनाने वाला पलटा छूटकर कार में अगली सीट पर बैठी महिला के सिर में घुस गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही उनका बेटा व बहू जख्मी हो गए।
विज्ञापन





वहीं, बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमेठी जिले के मुंशीगंज के पूरे गंगा दुबे मजरे सरुवांवा निवासी गुलाबा देवी (65) अपने बेटे रवि उर्फ शशांक (35) व बहू नैना (32) के साथ शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सुल्तानपुर से कार से घर जा रही थीं। कार रवि चला रहे थे। गुलाबा देवी अगली सीट पर बैठी थीं, जबकि पीछे बहू नैना बैठी थी। त्रिलोकपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन




इस दौरान बाइक पर सवार कैटरिंग का काम करने वाले सुनील अग्रहरि (25) निवासी लौहर पश्चिम धम्मौर के हाथ में मौजूद पलटा छूटकर सीधे कार का शीशा तोड़ते हुए गुलाबा देवी के सिर में घुस गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रवि व उनकी पत्नी नैना जख्मी हो गए। दुर्घटना में सुनील व उनके साथ बाइक पर सवार लौहर पश्चिम गांव निवासी संजय (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहे विजय पाल सिंह को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन







हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने सुनील व संजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। धम्मौर थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि बाइक विजय पाल सिंह चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रखवा दिया गया है।









परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गुलाबा देवी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे रवि उर्फ शशांक की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी और अभी जीवन की नई शुरुआत ही हुई थी कि मां के साए का साथ छूट गया। बेटी दीपा की शादी हो चुकी है। वह हादसे की खबर सुनते ही रोती-बिलखती घर पहुंची। घर पर मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। बुजुर्ग महिलाएं गुलाबा देवी के सौम्य स्वभाव और सेवाभाव को याद कर रो पड़ीं। गांव में हर कोई यही कह रहा था कि बहुत जल्दी गुलाबा देवी चली गईं। गुलाबा देवी के पति लक्ष्मी नारायण का पहले ही निधन हो चुका है। रवि ने बताया कि उनकी बहन दीपशिखा सुल्तानपुर शहर के एक मोहल्ले में रहती हैं। दीपशिखा की बेटी स्वरा का शुक्रवार को जन्मदिन था। वे सभी बर्थ डे पार्टी से रात में कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed