फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bhartiya kisan union protested

लंबित मांगें को लेकर सड़क पर उतरे भाकियू नेता

Tue, 12 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
bhartiya kisan union protested
गौरीगंज (अमेठी)। धान खरीद में अनियमितता समेत कई लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने से परेशान किसान नेता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करने के बाद मांगों के समर्थन में ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के स्तर पर लंबित किसानों की मांगें व परेशानी को दूर कराने के लिए मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के बैनर तले किसान प्रदर्शन पर उतर आए। किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में चौपाल के साथ धरना-प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

धरने के बाद किसानों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में क्रय केंद्रों पर धान खरीद सुनिश्चित करने के साथ समय से भुगतान कराने, सर्वे कराकर पात्रों को राशन कार्ड, आवास व गोल्डन कार्ड सुविधा से लाभान्वित करने, निराश्रित गोवंशों को आश्रय केंद्रों पर संरक्षित करने, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के साथ ही सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने समेत 16 लंबित मांगें जल्द पूरी कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने लंबित मांगेें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, बजरंग सिंह, इब्राहीम, राकेश मिश्र, आशिक जमा, अशोक कुमार तिवारी, भीम सेन तथा गीता समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed