{"_id":"69f8ebf56a1e5347860f1d14","slug":"bhakiyu-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1008-164948-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भाकियू ने किया प्रदर्शन
Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में प्रदर्शन करते किसान नेता। स्रोत: स्थानीय नागरिक
मुसाफिरखाना। गेहूं खरीद में आ रहीं दिक्कतों, स्मार्ट मीटर और अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई।
किसानों ने बताया कि चकबंदी प्रक्रिया के चलते कई ग्रामसभाओं की खतौनियों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। इससे किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मजबूरी में उन्हें गेहूं 2000 से 2200 रुपये प्रति क्विंटल तक व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि बिजली न रहने पर भी मीटर की रीडिंग बढ़ रही है, जिससे बिल अधिक आ रहा है। उन्होंने पुराने मीटर लगाने की मांग की। किसानों ने महोना, जगदीशपुर, शुकुलबाजार और इन्हौंना पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदीप कुमार पाठक, आजाद अहमद, फिरोज अहमद, करमचंद कोरी और शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।