फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Beds reserved in trauma, district hospital and four CHCs

ट्रॉमा, जिला अस्पताल व चार सीएचसी में बेड आरक्षित

Fri, 25 Jun 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Beds reserved in trauma, district hospital and four CHCs
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियां पूरी करने में जुटा है। जिला अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर व चार सीएचसी पर 123 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग नए तरीके से तैयारियां करने में जुटा है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि जिला अस्पताल में 50 बेड, जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर भवन में 25 बेड, बाजार शुकुल, संग्रामपुर, शाहगढ़ व फुरसतगंज सीएचसी पर 12-12 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इनमें से जिला अस्पताल में 20, ट्रॉमा में पांच तो सभी सीएचसी पर दो-दो बेड एचडीयू (हाई डिबेंडेंसी यूनिट) तथा आरक्षित में से शेष बेडों पर ऑक्सीजन की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक विभाग की ओर से तीसरी लहर में संक्रमित होने वालों को त्वरित इलाज की सुविधा मुहैया कराने की सारी तैयारियां अंतिम दौर में है। बताया कि इस दौरान उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों तथा संसाधनों की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है।

उनकी आपूर्ति भी शुरू हो गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से मुस्तैद व सक्षम है। सीएमओ ने जिले के सभी नागरिकों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी गाइड लाइनों का पालन करते हुए जिले में संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि इसके अलावा भी उनकी ओर से सभी अस्पतालों पर जरूरत के अुनरुप संसाधन मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed