फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   bEd entrance exam on 6 july under cctv

सीसीटीवी की निगरानी में होगी बीएड् प्रवेश परीक्षा

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
bEd entrance exam on 6 july under cctv
गौरीगंज (अमेठी)। बीएड प्रवेश परीक्षा की शुचिता कायम रखने की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट के कंधों पर होगी। नामित पर्यवेक्षक/ मजिस्ट्रेट को केंद्र का निरीक्षण कर तैयारी का सत्यापन करते हुए परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है। छह जुलाई को जिले के दो इंटर कॉलेज व एक डिग्री कॉलेज के दो-दो तो एक डिग्री कॉलेज में एक ब्लॉक में दो पाली में होने वाली परीक्षा में कुल 3486 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2022-24 में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन कराने की कवायद चल रही है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के निर्देश पर केंद्र निर्धारित चार कॉलेजों के छह ब्लॉक में आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लॉन, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश समेत अन्य सुविधाओं के साथ सीसीटीवी कैमरे तथा वाइस रिकार्डर की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

छह जुलाई को जिले के दो इंटर व एक डिग्री कॉलेज में 500-500 परीक्षार्थियों के बैठने का प्रबंध करते हुए दो-दो ब्लॉक तो गौरीगंज के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में एक ब्लॉक बनाया गया है। एक डिग्री व दो इंटर कॉलेज में निर्धारित ए व बी ब्लॉक में दो पालियों में 3486 परीक्षार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता कायम रह सके इसके लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र ने केंद्रवार मजिस्ट्रेट के साथ ब्लॉकवार स्टेटिक पर्यवेक्षक तैनात किया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने निर्धारित चारों परीक्षा केेद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ ब्लॉकवार स्टेटिक पर्यवेक्षक की तैनाती की है। अफसरों को अपने-अपने केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed