{"_id":"5fa438c48ebc3e9b861cb2c3","slug":"bandoia-case-amethi-news-lko548799747","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदोइया कांड की हो निष्पक्ष जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदोइया कांड की हो निष्पक्ष जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बंदोईया ग्राम प्रधान के पति की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए बृहस्पतिवार को प्रबुद्ध ब्रह्म समाज सड़क पर उतर आया। सेवा संस्थान के बैनर तले समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तो निर्दोष लोगों को दंडित होने से बचाने की मांग की गई है।
भेटुआ ब्लॉक की बंदोईया ग्राम पंचायत की प्रधान छोटका के पति अर्जुन कोरी की बीते 29 अक्तूबर की रात जलाकर हुई निर्मम हत्या की निष्पक्ष जांच कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रबुद्ध ब्रह्म समाज सेवा संस्थान सड़क पर उतर आया। सेवा संस्थान के बैनर तले समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद नायब तहसीलदार बलबीर सिंह को राज्यपाल संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बंदोइया प्रधान पति की हत्या पर रोष जाहिर करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने तथा आम चर्चा व परिस्थितियों के आधार पर घटना में नामजद अभियुक्तों के निर्दोष होने की संभावना जाहिर करते हुए न्यायिक जांच कराने की मांग की है। समाज के लोगों ने प्रधान पति की हत्या के दोषियों को सजा मिल सके व निर्दोष लोग दंड से बच सकें, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना का अनावरण कराने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश पांडेय, बृजेंद्र शुक्ल, अनिल शुक्ल, राजीव शुक्ल, हरिश्चंद्र, राजेश तिवारी, दीपक मिश्र, महेंद्र पांडेय, संजीव पांडेय समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध ब्रह्म समाज के लोग मौजूद रहे।