फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ban at out-come

जिले के दो गांवों में लोगों की आवाजाही पर रोक

Sat, 28 Mar 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
ban at out-come
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना की गंभीरता को लेकर जहां अभी भी ज्यादातर लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं वहीं गौरीगंज के कुड़वा रामपुर तथा तिलोई के पेंडारा गांव के ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर बाहरी के साथ गांव के लोगों की आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जिले के दो गांव के लोगों ने मिसाल पेश की है। गौरीगंज तहसील के गांव कुड़वा रामपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के बाहर बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। एक बैनर लगाकर किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति गांव में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

वहीं तिलोई तहसील के सिंहपुर ब्लॉक के गांव पेंडारा के ग्रामीण कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन का पूरी तरह से समर्थन किया है। गांव की आबादी करीब 200 की है। ग्रामीणों ने एक बैठक कर निर्णय लिया है कि न तो गांव का कोई व्यक्ति बाहर जाएगा और न ही दूसरे गांव के व्यक्ति को गांव के भीतर आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण शिव वरदान सिंह ने बताया कि हमारे गांव में आने का एक ही रास्ता है। गांव के प्रवेश प्वाइंट पर बैरियर लगाकर लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। कहा कि जब तक शासन की ओर से लॉकडाउन रहेगा तब तक हम लोग पूरी तरह से उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed