फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bakrid will be celebrated today, preparations are complete

Amethi News: आज मनाई जाएगी बकरीद, तैयारियां पूरी

Sat, 07 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bakrid will be celebrated today, preparations are complete
अमेठी सिटी। अल्लाह की राह में त्याग और समर्पण का संदेश देने वाला पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को मनाया जाएगा। इसके लिए जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईदगाहों व मस्जिदों की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन




बकरीद पर घर आने वाले मेहमानों की आवभगत के लिए खूब खरीदारी की गई है। गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, जायस व रामगंज सहित सहित अन्य इलाकों में बाजार गुलजार रहे। गर्मी व तेज धूप के बावजूद लोग खरीदारी के लिए निकले। लोग अपने घरों की सफाई में जुटे रहे। कई जगह ईदगाह कमेटियों ने नमाज का समय भी घोषित कर दिया है। लोग एक-दूसरे को दावत के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन




अमेठी जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने अपील की है कि कोई भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करे। खुले में कुर्बानी न करें और अवशेषों का निस्तारण सुरक्षित तरीके से करें। सोशल मीडिया पर वीडियो या तस्वीरें पोस्ट करने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज जामा मजिस्द के मौलाना मोहम्मद मिसहबी इमाम ने कहा है कि ईदगाह या मस्जिद में नमाज वाजिब है। नमाज के लिए एक रास्ते से जाना और दूसरे से लौटना सुन्नत है। साफ सफाई रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed