फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bakery worker's body found hanging from a tree, suspicion of murder

Amethi News: पेड़ से लटका मिला बेकरी कारीगर का शव, हत्या की आशंका

Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bakery worker's body found hanging from a tree, suspicion of murder
तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के बधौना गांव में बृहस्पतिवार की सुबह बेकरी में काम करने वाले कारीगर का शव तालाब के पास पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


फूल गांव के खुदाबक्श का पुरवा निवासी अंसार (30) पुत्र नईम मोहनगंज में खुशबू बेकरी का कारीगर का काम करता था। पिता नईम ने बताया कि घर से 15 दिन पहले गया था। वहीं पर रात दिन रहकर काम करता था। बाद में 15-20 दिन पर जब पैसा मिलता था, तब वह घर आता था।
विज्ञापन

गांव निवासी दोस्त निसार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे तिलोई में अंसार से उसकी मुलाकात हुई थी। हालचाल के बाद उसने बेकरी जाने की बात कही थी। इसके बाद वह तिलोई से बेकरी के लिए निकल गया। बृहस्पतिवार सुबह बेकरी से तीन किलोमीटर दूर तालाब के पास बबूल के पेड़ से लटका उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह शव मिलने की जानकारी ने परिजनों समेत बेकरी के सभी कर्मियों को हैरत में डाल दिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि जुम्मन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जायेगी। मोबाइल काल डिटेल के आधार पर जांच की जा रही है।



परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पोस्टमार्टम हाउस पर मिले मृतक निसार के चाचा आफताब कहते हैं कि वह बहुत सीधा लड़का था। मौके पर जो साक्ष्य मिले हैं, उससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। उसका पैर जमीन से छू रहा था, ऐसे में कई सारे सवाल है। कहा कि गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसी तरह से घर गृहस्थी चल रही थी। कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि वह बधौना कैसे पहुंचा। बताया कि दो भाइयों में वह छोटा था। अभी इसकी शादी नहीं हुई थी।


बहन बोली ... यह क्या हो गया
बहन नाजिया बानो ने बताया कि उसका भाई खुशबू बेकरी पर काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसके पास फोन आया, इस पर वह मौके पर पहुंची। यह क्या हो गया, कैसे हुआ। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। मां ने बताया कि पुलिस ने उसे जानकारी दी है। इस पर वह थाने पर आई है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


हो रही जांच
सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। हरेक पहलू की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed