फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Babaganj XI team became champion

Amethi News: बाबागंज इलेवन टीम बनी चैंपियन

Fri, 14 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Babaganj XI team became champion
कमरौली (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे स्वयंवर शुक्ल बाबागंज रसूलपुर में बृहस्पतिवार को आयोजित स्टार क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बाबागंज इलेवन व आरव पब्लिक स्कूल इलेवन टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में बाबागंज इलेवन टीम ने 12 रनों से जीत दर्ज कर स्टार क्रिकेट कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन




बागंज इलेवन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच रहे अरविंद की धुआंधार शतकीय पारी की मदद से 16 ओवर में 209 रन बनाए। जवाब में आरव इलेवन टीम अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से मैच हार गई। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम के खिलाड़ी मरगूब को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी व सपा नेता मोहम्मद मुस्लिम ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को इनाम की राशि व ट्रॉफी दी। इस दौरान समाजसेवी रामहेत वैश्य, आयोजक जितेंद्र कुमार, हाफिज रिजवान, नीरज शुक्ला, सज्जन सिंह रावत, फहीम, फरहान, आशीष पांडेय, रज्जन पासी, लईक, शुभम, इमरान आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed