फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Baba Saheb is the shining star of the world: Minister

बाबा साहब दुनिया के चमकते सितारे : मंत्री

Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb is the shining star of the world: Minister
 गौरीगंज ​स्थित केन्द्रीय भाजपा कार्यालय में प्रदेश के मंत्री का स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष
अमेठी सिटी। बाबा साहब को अपमानित करने वाले संविधान की पुस्तक लेकर घूम रहे हैं। डॉ. आंबेडकर भारत ही नहीं, दुनिया के चमकते हुए सितारे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। ये बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न तक नहीं दिया। भाजपा सरकार आने पर डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न मिला। संसद के सेंट्रल हाल में उनका चित्र स्थापित किया। भाजपा ने दलित समाज को उनका हक और सम्मान देने का काम किया है। बाबा साहब ने संविधान में सभी को समान रूप से शिक्षा देने का अधिकार शामिल किया था। उन्होंने कहा था कि 14 वर्ष तक सबको बिना भेदभाव के निशुल्क शिक्षा दी जाए, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने इसको कभी भी लागू नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में आई सरकार ने बाबा साहब के सर्व शिक्षा अभियान के तहत उनका सपना पूरा किया।
विज्ञापन



उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की ओर से डॉ. आंबेडकर के सम्मान और दलित समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब आदर्श, संघर्ष व योगदान भारत के लोगों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। बाबा साहब दुनिया के हर पीड़ित, शोषित की आवाज थे। कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर को अपमानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रम व झूठ फैलाने के तथ्यों का पर्दाफाश करें। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित ने 50 लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, उपमा सरोज, महेश सोनकर, सिद्धार्थ पासी, मनोज पासी, नीलम भारती, अशोक मौर्य, गोविंद सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed