फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   B.ed entrance exam will be conducted today at nine centres

नौ क्रेंदों पर आज होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 05 Aug 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
B.ed entrance exam will be conducted  today at nine centres
04 : गौरीगंज : रणंजय इंटर कॉलेज में बीएड् प्रवेश परीक्षा के लिए सिटिंग प्लान चस्पा करते केंद्र व्यव? - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। आज आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां शासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं। नौ केंद्रों पर 3,482 परीक्षार्थी दो पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के साथ पर्यवेक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करने के अलावा तीन सचल दलों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा व सहायक वित्त एव लेखाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्र तथा जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में एक-एक महिला व पुरूष शिक्षक को शामिल करते हुए गठित उड़ाका दल भी परीक्षा की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

यह नामित हुए मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक
एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि रणवीर इंटर कॉलेज में डीएसओ व तहसीलदार अमेठी, रणंजय इंटर कॉलेज में सहायक श्रमायुक्त व तहसीलदार तिलोई नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में डीएसटीओ व तहसीलदार गौरीगंज, जीजीआईसी में बीएसए व तहसीलदार गौरीगंज, आरआरपीजी कॉलेज में डीपीआरओ व एसडीएम अमेठी तथा राजकीय महिला पॉलेक्टिनक अमेठी में जिला आबाकरी अधिकारी व तहसीलदार मुसाफिरखाना को लगाया गया है।
केंद्रवार परीक्षार्थियों की संख्या
रणवीर इंटर कॉलेज ‘ए’ व ‘बी’ में 300-300 आरआरपीजी कॉलेज ‘ए’ में 550 व ‘बी’ में 482, रणंजय इंटर कॉलेज ‘ए’ और ‘बी’ में 500-500, जीजीआईसी गौरीगंज में 250, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज तथा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में 300-300 परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा में शामिल होंगे।

कमेटी के समक्ष खोला जाएगा प्रश्नपत्र
एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र का बंडल संबंधित केंद्र व्यस्थापक व नियुक्त पर्यवेक्षक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। कहा कि बिना कमेटी सदस्य के कोई भी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र का बंडल नहीं खोल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed