फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   awareness program will be organised for water conservation

जल संरक्षण के लिए आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

Tue, 13 Jul 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
awareness program will be organised  for water conservation
गौरीगंज (अमेठी)। भू-गर्भ जल के लगातार गिरते स्तर को संरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार ने जन जागरूकता कार्यक्रम शुरू कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए प्रमुख सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए 16 से 22 जुलाई तक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर भू-गर्भ जल संरक्षित करने को कहा है।
भविष्य में जल समस्या से आम जनमानस को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने जल संचयन के साथ ही गिरते भू-गर्भ जल स्तर को संरक्षित करने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 16 से 22 जुलाई के मध्य भू-जल सप्ताह का आयोजन करते हुए आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने सभी विभागाध्यक्षों को 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भू-जल सप्ताह कार्यक्रम के तहत तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है।

डीएम ने कार्यक्रम के मुख्य बिंदु ‘जन बचाएं-जीवन बचाएं’ पर आधारित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए लोगों को जल संरक्षित करने के लिए जागरूक करते हुए आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स व विस्तृत रिपोर्ट 23 जुलाई तक कार्यालय में जमा करने को कहा है। डीएम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed