फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   awairness van

जिले के किसानों को जागरूक करेगी वैन

Sat, 19 Dec 2020 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
awairness van
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को खेती-किसानी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी जागरूकता वैन देगी। शनिवार को सीडीओ ने विकास भवन से जागरूकता वैन को रवना किया। वैन किसानों को फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना समेत अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी देगी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि जागरूकता वैन तहसील व ब्लॉक मुख्यालय के साथ गांवों तक जाएगी। निर्धारित रोस्टर के अनुसार भ्रमण करने वाली वैन के जरिए किसानों को फसल उत्पादन से लेकर उसमें उर्वरक व दवा का प्रयोग, अनाज भंडारण, बिक्री समेत कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की बुवाई, प्राकृतिक आपदा, बाढ़, आग, तूफान के साथ नुकसान से बचाने वाली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया जाएगा। कृषि-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रमों का प्रसारण करते हुए किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की विधि भी समझाई जाएगी। सीडीओ ने कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार, किसानों को जागरूक करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडे समेत संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed