फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Auto driver attacked shopkeeper with knife

Amethi News: ऑटो चालक ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला

Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Auto driver attacked shopkeeper with knife
ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर इलाज के दौरान मौजूद घायल मोहम्मद अनीस। स्रोत : स्थानीय नागरिक
जगदीशपुर। कस्बे की बाजारशुकुल मोड़ पर रविवार शाम दुकान के सामने ऑटो खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। ऑटो चालक ने दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




कोठी पालपुर निवासी मोहम्मद अनीस (36) बाजारशुकुल मोड़ पर अरहान चूड़ी सेंटर चलाते हैं। उनके अनुसार शाम के समय एक ऑटो चालक दुकान के सामने वाहन खड़ा करने लगा। मना करने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ऑटो चालक ने चाकू निकालकर कई वार कर दिए। हमले में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर गिर पड़े।
विज्ञापन



घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार हालत पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed