{"_id":"67325c71a9929ce1a60406f4","slug":"attacked-due-to-rivalry-five-people-including-doctor-injured-amethi-news-c-96-1-ame1002-129252-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रंजिश में किया हमला, डॉक्टर समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रंजिश में किया हमला, डॉक्टर समेत पांच लोग घायल
Tue, 12 Nov 2024 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेखौफ दबंगों ने रंजिश में एक डॉक्टर परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार से हमला कर दिया। इस बीच पुलिस पहुंची तो उसके सामने भी दबंग उत्पात मचाते रहे। कई गाड़ियों को तोड़ दिया। हमले में डॉक्टर सहित परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के किटियावां गांव निवासी डॉ. प्रणय कृष्ण पांडेय जिला अस्पताल में डॉक्टर हैं। इनके पिता दूधनाथ पांडेय बीती 31 मार्च को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पद से सेवानिवृत्त हुए है। रविवार को रंजिश के चलते दुर्गा प्रसाद चौरसिया अपने पुत्र अंगद चौरसिया, पत्नी उमा के साथ गांव के ही बांके बिहारी सिंह, परशुराम सिंह, सौरभ सिंह, वैभव और अर्जुन संग लाठी-डंडों और धारदार हथियार से लैस होकर डॉक्टर के घर पहुंच गए। इन लोगों ने डॉक्टर परिवार पर हमला कर दिया।
दबंगों की पिटाई से डॉक्टर के साथ उनके भाई स्नेह सिंधु पांडेय, मां ऊषा पांडेय, पिता दूधनाथ व परिवार के प्रदीप मिश्र घायल हो गए। डॉक्टर के भाई स्नेह सिंधु पांडेय का आरोप है कि मारपीट के दौरान बांके बिहारी ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और अन्य लोगों ने घर के बाहर खड़ीं दो गाड़ियों और एक बाइक को तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस चौकी पर तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन दबंगों की गुंडई के आगे पुलिसकर्मी बेबस नजर आए।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी दबंग तोड़फोड़ व मारपीट करते रहे। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। स्नेह सिंधु पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसएचओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।