फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   attack

पीआरवी के पुलिस कर्मियों पर हमला

Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
attack
अमेठी। शादी समारोह के बाद दावत में बज रहे डीजे की आवाज को कम करने को लेकर पूरे सिनेत गांव में शनिवार देर रात बवाल हो गया। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के पुलिस कर्मियों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे सिनेत मजरे पिछूती गांव में शनिवार को संतलाल के बेटे जीत बहादुर की शादी के बाद घर पर भोज कार्यक्रम था। कार्यक्रम में डीजे बज रहा था। भोजन कर रहे संतलाल के चाचा राम किशोर (65) ने डीजे की आवाज को कम करवा दिया। इससे नाराज होकर संत लाल के दूसरे बेटे रोहित ने बाबा राम किशोर के ऊपर मुक्के से हमला कर दिया जिसमेें उनका दांत टूट गया। इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। बवाल बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने बवाल करने वाले दो लोगों का पकड़ लिया। मारपीट करने वाले रोहित को बुलाया तो उसने पुलिस बल पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में वाहन चालक (वारिसगंज चौकी का होमगार्ड) दिग्विजय सिंह का सिर फट गया। पीआरवी कर्मियों ने इसकी सूचना थाने को देते हुए घायल दिग्विजय सिंह को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने घायल राम किशोर की तहरीर पर बवाल व मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed