फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Asthma patients increase due to cold

Amethi News: ठंड के चलते बढ़े अस्थमा के मरीज

Wed, 26 Nov 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients increase due to cold
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
अमेठी सिटी। ठंड बढ़ते ही अस्थमा रोगियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 20 से 25 मरीज गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है। सर्दी का असर उम्रदराज लोगों पर जल्दी पड़ता है।
विज्ञापन



सांस फूलने की समस्या के साथ मंगलवार को रामबरन (68), रामदुलारी (62), सुनीता (55), शब्बीर (60) और जगदीश (70) अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी को नेबुलाइजेशन देकर राहत दी। फिजीशियन डॉ. अमित यादव ने बताया कि मौसम बदलने पर शरीर का तापमान तेजी से गिरता है, जिससे सांस फूलने, सीने में जकड़न जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंडी हवा फेफड़ों पर सीधा प्रभाव छोड़ती है, इस कारण सुबह-शाम बिना सुरक्षा बाहर जाना जोखिमपूर्ण बन जाता है।
विज्ञापन



कई मरीज दवा छोड़ देते हैं या इन्हेलर का प्रयोग रोक देते हैं, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। कई रोगियों में सांस समस्या बढ़ने के साथ शुगर व बीपी भी बढ़ा पाया गया है, जिससे हालत और विषम हो जाती है। डॉ. अमित ने कहा कि अस्थमा मरीज नियमित दवा लें और मौसम के अनुसार इन्हेलर की डोज चिकित्सक से सेट कराएं। सांस संबंधी दिक्कत बढ़ने पर किडनी और हृदय पर भी प्रभाव पड़ता है। बुजुर्ग व पुराने रोगी सुबह धूप में बैठें, ठंडी हवा से बचें और मुंह-नाक ढककर ही बाहर निकलें। धूल वाले स्थानों पर रहने वालों को अतिरिक्त सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि ठंड और धूल मिलकर एलर्जी के लक्षण बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये बरतें सावधानी
- ठंडी चीजें खाने-पीने से बचें और धूम्रपान न करें।
- गुनगुना पानी पिएं, रोज भाप लें।
- इन्हेलर की डोज डॉक्टर से एडजस्ट कराएं।
- बाहर निकलते समय मास्क लगाएं और चेहरा ढकें।
- दवा न छोड़ें, दिक्कत बढ़ने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed