फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Assistant teachers trained in teaching method

शिक्षण विधि में प्रशिक्षित हुए सहायक अध्यापक

Fri, 04 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Assistant teachers trained in teaching method
अमेठी। माध्यमिक स्कूलों में बेहतर शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नवनियुक्त शिक्षकों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन शिक्षकों को कक्षा प्रबंधन, शिक्षण पद्धति व अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शासन से जिले में राजकीय स्कूलों में 54 शिक्षकों की तैनाती मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षित करने में जुटा है।
शहर स्थित जीजीआईसी में शुक्रवार को आयोजित उन्मुखीकरण प्रशिक्षिण कार्यक्रम में शिक्षकों को मास्टर ट्रेनरों ने विभागीय संरचना, स्कूल के बुनियादी ढांचे, कक्षा प्रबंधन, शिक्षक, छात्र अभिभावक समन्वय, शिक्षक पद्धति सिद्धांत व्यवहार, शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग, शिक्षा में नवाचार, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, स्वच्छता व अन्य क्रियाकलाप, विज्ञान संबंधी शिक्षण व शिक्षा नीति एवं उसका उद्देश्य वर्तमान तथा परिस्थितयों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण में मिली जानकारी व अपनी प्रतिभा के आधार पर स्कूल में शिक्षण कार्य करते हुए बेहतर परीक्षा परिणाम देने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. फूलकली गुप्ता, संदीप चौधरी, रमाशंकर पांडेय, आरएन पांडेय व अनुज मौर्या समेत कई प्रशिक्षक व सभी नवनियुक्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed