{"_id":"6578a5c36e56b946b8039409","slug":"asked-whose-tractor-shot-as-soon-as-he-got-the-answer-amethi-news-c-96-1-ame1002-10302-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूछा- ट्रैक्टर किसका, जवाब मिलते ही मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूछा- ट्रैक्टर किसका, जवाब मिलते ही मारी गोली
Tue, 12 Dec 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के नुवावां गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के पास नहर मोड़ पर सोमवार की देरशाम एक दुकानदार से बदमाशों ने पूछा, यह ट्रैक्टर किसका है। जवाब सुनते बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नुवावां निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ल (58) गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नहर पटरी के समीप किराना की दुकान करते हैं। सोमवार की देरशाम वह दुकान बंद कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने दुकान पर रोटावेटर के साथ खड़े ट्रैक्टर के बारे में दुकानदार राजेंद्र प्रसाद से पूछा कि ट्रैक्टर किसका है। जैसे ही राजेंद्र प्रसाद ने जवाब दिया कि यह ट्रैक्टर उनके नाती का है... बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इससे राजेंद्र प्रसाद घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुकानदार राजेंद्र प्रसाद के बेटे प्रदीप शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है वारदात
- 31 नवंबर की देरशाम भाभी के साथ सब्जी खरीदने शाहगढ़ के पनियार बाजार जा रहे मान सिंह को रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
- 5 दिसंबर को भादर में हाईवे पर एक युवक का शव मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।
- 7 दिसंबर को तिलोई में एक बेकरी कारीगर का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
- 8 दिसंबर को फुरसतगंज के निगोहा में विवाहिता की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी को पकड़ लिया गया है।
पसरा सन्नाटानुवावां गांव स्थित परिषदीय विद्यालय के समीप सोमवार की रात हुई गोलीकांड की घटना के बाद मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। लोग इस पर चर्चा करते दिखे। हालांकि, कोई कुछ भी खुलकर बोलने को कोई तैयार नहीं है। वहीं, पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।