फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Asaldev College students will participate in state level Kabaddi

Amethi News: राज्य स्तरीय कबड्डी में प्रतिभाग करेंगी आसलदेव कॉलेज की छात्राएं

Sun, 05 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 05 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Asaldev College students will participate in state level Kabaddi
भादर। पीपरपुर स्थित आसलदेव इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय की चार छात्राएं जूनियर बालिका वर्ग और एक छात्रा सीनियर वर्ग में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन



मंडलीय स्तर पर जूनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 30 सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम अयोध्या में हुई। अमेठी की ओर से आसलदेव इंटर कॉलेज की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अयोध्या की टीम को हराया। विजेता टीम की श्रेया सिंह, सोनम भारती, अर्चिता पाल और शिफा ने राज्य स्तर पर खेलने का अवसर हासिल किया। सीनियर वर्ग में कॉलेज की अंशिका मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय टीम में चयन पाया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक कनौसा गर्ल्स इंटर कॉलेज अयोध्या में आयोजित होगी। व्यायाम शिक्षिका पूजा यादव ने बताया कि पांच छात्राएं अयोध्या मंडल टीम की सदस्य के रूप में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें भाग लेंगी। विद्यालय के प्रबंधक रवींद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. लाल सिंह, रन बहादुर सिंह, लाल माधव सिंह सहित क्षेत्र के लोगों ने छात्राओं को राज्य प्रतियोगिता में सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed