फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arvind becomes District President of Junior High School Teachers Association

Amethi News: अरविंद बने जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Tue, 12 Dec 2023 11:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Dec 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
Arvind becomes District President of Junior High School Teachers Association
अमेठी सिटी। उच्च प्राथमिक विद्यालय सारीपुर में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व मा.) शिक्षक संघ का अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें पूर्व अरविंद त्रिपाठी जिलाध्यक्ष और मोलहूराम यादव जिला महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मंडलीय कार्यकारिणी द्वारा नामित पर्यवेक्षक देवेन्द्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर एवं जय कुमार मिश्र मंडलीय पदाधिकारी की निगरानी में कुल 17 पदों पर नामांकन पत्र जमा कराए गए। पदों के सापेक्ष एक एक ही फार्म जमा किए गए। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसमें अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सतेन्द्र त्रिपाठी, महामंत्री मोलहूराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशुतोष द्विवेदी, इंदिरा सिंह, राम सागर पांडेय, प्रेमचंद्र को चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण द्विवेदी, सरिता शुक्ला, शशिधर त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद पांडेय, राम अभिलाष, मंत्री पद पर पद्माकर मिश्र, ऑडीटर पद पर अरविंद जायसवाल व लेखाकार पद पर शिव सागर तिवारी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि राम अकबाल द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों की एक जुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, महेंद्र प्रताप मिश्र, अशोक कुमार मिश्र ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed