{"_id":"60a0109e8ebc3e361d2e198f","slug":"arresting-amethi-news-lko5781939194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधियावां गोलीकांड के छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिधियावां गोलीकांड के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र के सिधियावां गांव में 12 मई की शाम चुनावी रंजिश को लेकर हुए गोलीकांड के छह आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने तीन रिवाल्वर, दो बंदूक व एक तंमचा समेत 102 कारतूस बरामद किए हैं।
चुनावी रंजिश को लेकर 12 मई की शाम जगदीशपुर के सिधियावां निवासी समीउल्ला परिवारीजनों के साथ घर के सामने बैठे थे। उसी दौरान तीन वाहनों से आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने शानू, हसीन खान, शादाब, शन्नों व सलमान को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने समीउल्ला की तहरीर पर अकरम, असलम, सुहैल, अकील, अफशैन, अयूब उर्फ राजा व नसीब के खिलाफ केस दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अरुण दुबे ने बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास एक एसयूवी पर सवार सिधियावां गांव निवासी अयूब खां उर्फ राजा, आलम, अरमान, सद्दाम, इरफान व छोट्टन को गिरफ्तार किया। गोलीकांड के इन आरोपियों के पास पुलिस ने तीन रिवाल्वर, एक बंदूक, एक तमंचा व 102 कारतूस बरामद किए। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।