फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Arrest of teacher in MLA housing case stayed

Amethi News: विधायक आवास मामले में शिक्षक की गिरफ्तारी पर रोक

Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 02 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Arrest of teacher in MLA housing case stayed
अमेठी सिटी। सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास परिसर में घुसकर हमला और अन्य आरोपों से जुड़े मामले में नामजद शिक्षक अनुराग यादव को जिला जज कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। सोमवार को जिला जज सुल्तानपुर सुनील कुमार की अदालत में दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही मामले से जुड़े अभियोजन अभिलेख तलब करते हुए अगली सुनवाई के लिए आठ जून की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन



विधायक के पुत्र अनुराग प्रजापति ने अमेठी कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की शाम रेभा निवासी सहायक अध्यापक अनुराग यादव समेत कई लोग विधायक आवास पहुंचे और हंगामा किया। विरोध करने पर परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन



इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने डकैती की धारा भी बढ़ाई थी। इससे पहले इसी मामले में नामजद सपा नेता जय सिंह प्रताप यादव, नरसिंह यादव, बृजेश यादव, सौरभ यादव और शुभम यादव को भी जिला जज कोर्ट से अंतरिम राहत मिल चुकी है। अब शिक्षक अनुराग यादव को भी गिरफ्तारी से अस्थायी राहत मिल गई है। मामले में नियमित अग्रिम जमानत अर्जी पर आठ जून को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed