{"_id":"67feb334cd09a1eac3061e9b","slug":"arrangement-of-ultrasound-examination-became-ill-with-the-doctor-amethi-news-c-96-1-ame1008-138392-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डॉक्टर के साथ बीमार हुई अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डॉक्टर के साथ बीमार हुई अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था
Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के बीमार हो जाने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप हो गई है। तैनात चिकित्सक के 15 दिनों तक मेडिकल अवकाश पर चले जाने से यहां आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए दूसरे सरकारी अस्पतालों अथवा निजी केंद्रों पर महंगी जांच कराने की परेशानी उठाना पड़ेगी।
जिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी की तैनाती है। इसके जिले में किसी भी सीएचसी पर स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिला अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों की भीड़ अल्ट्रासाउंड के लिए लगी रहती है। तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी बीते 12 अप्रैल से 15 दिन के मेडिकल अवकाश पर चले गए हैं। इसके चलते अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच भी ठप पड़ी है। बताया जा रहा है कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी की विभाग में सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति हो गई है। वह मई माह में ही सेवानिवृत्त भी होंगे।
जिला अस्पताल में औसतन प्रतिदिन 50-60 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच होती है। रेडियोलॉजिस्ट के मेडिकल अवकाश पर जाने से अब मरीजों जांच के लिए दूसरे दूर दराज स्थित सरकारी अस्पतालों अथवा निजी केंद्रों तक दौड़ लगाना पड़ रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में तैनात एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोमेश्वरपुरी का एडी के पद पर प्रमोशन हो गया है। उन्होंने 12 अप्रैल से स्वास्थ्य कारणों के चलते 15 दिन का मेडिकल अवकाश ले रखा है। उनके आने के बाद ही अल्ट्रासाउंड जांच फिर से शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
लोधवरिया व सीएचसी अमेठी है विकल्प
जिले की सीएचसी अमेठी में अस्पताल अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी मंगलवार व शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड का कार्य करते हैं। ऐसे में मरीज वहां से इस जांच करा सकते हैं। वहीं तिलोई में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध रेफरल अस्पताल लोधवरिया में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मौजूद है।