{"_id":"6797da8354d8a60ad9095f8f","slug":"argavans-team-won-the-final-match-amethi-news-c-96-1-ame1009-133806-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अरगवां की टीम ने जीता फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अरगवां की टीम ने जीता फाइनल मैच
Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज में विकास भवन व आईटीआई के समीप स्थित खेल मैदान में आयोजित स्व. जगन्नाथ सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मैच रविवार को खेला गया। अरगवां की टीम फाइनल मुकाबला जीतकर विजेता बनी। बेहतर प्रदर्शनक के लिए अरगवां के खिलाड़ी सौरभ पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच अरगवां और सोनी इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि राहुल सिंह गोरियाबाद और ओपी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर सोनी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 241 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अरगवां की टीम ने 16 ओवर में ही मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजक अर्पित सिंह, सत्यम सिंह, सिंकू सिंह, आशुतोष, निखिल सिंह, दिलीप, दीपेंद्र आदि मौजूद रहे।