फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Apply for Madrasa Board Exam till 31st

Amethi News: मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए 31 तक करें आवेदन

Sun, 29 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Apply for Madrasa Board Exam till 31st
अमेठी सिटी। जिले में मदरसा बोर्ड में मुंशी, मौलवी व आलिम के लिए परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले के आलिया व उच्च आलिया स्तर तक मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को परीक्षा की अंतिम तिथि से अवगत कराया गया है, जिसमें हाईस्कूल स्तर यानी मुंशी, मौलवी व इंटरमीडिएट स्तर के आलिम परीक्षा वर्ष 2025 के लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन




जिले में करीब 32 मदरसों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। संस्थागत परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल स्तर पर बालकों के लिए 170 रुपये व इंटरमीडिएट में 230 रुपये तथा बालिका वर्ग में हाईस्कूल के लिए 110 रुपये व इंटरमीडिएट के लिए 130 रुपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है। वहीं प्राइवेट फार्म भरने के लिए बालक वर्ग में हाईस्कूल में 290 रुपये व इंटरमीडिएट में 330 रुपये तथा बालिका वर्ग में हाईस्कूल के लिए 180 रुपये व इंटरमीडिएट में 210 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed