फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Appeal to newly elected princes to cooperate in vaccination

नव निर्वाचित प्रधानों से टीकाकरण में सहयोग की अपील

Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Appeal to newly elected princes to cooperate in vaccination
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना टीकाकरण के साथ ही गांवों में शासन से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठकों का दौर जारी है। सीडीओ ने गुरुवार को शाहगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर नव निर्वाचित प्रधानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सभी को गांव में विकास कार्य कराने के टिप्स देते हुए स्वयं के साथ पूरी पंचायत के लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक करते हुए सहयोग की अपील की।
जिले में कोरोना टीकाकरण को सफल बनाने के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को शाहगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रधानों की बैठक को सीडीओ व डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने प्रधानों को उनके जीत की बधाई देते हुए पहले स्वयं कोविड वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानों को कोविड से बचाव व टीकाकरण कराने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सभी का वैक्सीनेशन कराने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कहते हुए जनता को स्वस्थ रखने में अपनी भूमिका निभाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने मौजूद ग्राम प्रधानों को शासन से संचालित विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए गांव का समग्र विकास कराते हुए पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ देने की बात कही।

कहा कि जो प्रधान टीकाकरण में अहम भूमिका निभाते हुए गांव का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएंगे उन्हें प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed