Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Another 40,000 rupees are being demanded from the victim students.

Amethi News: पीड़ित छात्राओं से मांगे जा रहे और 40-40 हजार रुपये

Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Another 40,000 rupees are being demanded from the victim students.
अमेठी। पैरामेडिकल शिक्षा के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेठी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज का नया मामला रविवार को सामने आया। यहां पढ़ रहीं पांच छात्राएं जब नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज पहुंचीं तो सारा खेल खुल गया। यहां छात्राओं से 40-40 हजार रुपये और मांगे गए।
विज्ञापन



गौरीगंज विसुरा की शालिनी, अमिया की कोमल, अमेठी की तरकुन बानो, महराजपुर की सत्य भारती और प्रतापगढ़ के देवरी गांव की प्रीति ने बताया कि उन्होंने अमेठी संस्थान में लाखों रुपये जमा किए थे। लेकिन जब वे नोएडा स्थित कॉलेज गईं तो पता चला कि उनका नामांकन तक नहीं हुआ। कॉलेज प्रशासन ने साफ कर दिया कि यहां एक सेमेस्टर की फीस 66 हजार रुपये है, जबकि अमेठी संस्थान सिर्फ 40 हजार रुपये भेजता था। पहले सेमेस्टर का शुल्क भी पूरा नहीं जमा किया गया, जिसके कारण दूसरे सेमेस्टर की पढ़ाई और परीक्षा पर संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन



छात्राओं से कहा गया कि यदि वे 40-40 हजार रुपये नहीं जमा करेंगी तो फरवरी की परीक्षा में बैठना संभव नहीं होगा। कोमल ने बताया कि उनसे दोनों सेमेस्टर के नाम पर करीब दो लाख रुपये वसूले गए, जबकि असली कॉलेज में केवल 80 हजार रुपये ही देने थे। इसमें भी 40 हजार रुपये अभी बाकी हैं। छात्राओं का कहना है कि इस ठगी से उनकी पढ़ाई ही नहीं बल्कि भविष्य भी दांव पर लग गया है। जांच में यह भी सामने आया कि अमेठी संस्थान फर्जी अंकपत्र और डिग्रियां तैयार कर छात्राओं को गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सत्य भारती ने बताया कि नोएडा कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि छात्राओं ने अगले दो हफ्ते में 40-40 हजार रुपये नहीं जमा किए तो फरवरी की परीक्षा में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इसकी जिम्मेदारी नोएडा की नहीं बल्कि अमेठी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की है, जिसने फीस जमा ही नहीं की।




मुंबई में मेहनत से जुटाए रुपये
शालिनी और कोमल के पिता मुंबई में कपड़े प्रेस कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बड़ी मुश्किल से रकम जुटाकर बेटियों की पढ़ाई शुरू कराई थी। ठगी का शिकार होने से न केवल उनकी मेहनत बेकार गई, बल्कि अब छात्राओं को फिर से प्रति सेमेस्टर 40 हजार रुपये और आने-जाने का 10 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।




दी थी गारंटी, नहीं मिली छात्रवृत्ति
प्रीति ने बताया कि दाखिले से पहले भरोसा दिलाया गया था कि हर सेमेस्टर 25 हजार रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। संस्थान ने लिखित गारंटी दी थी, लेकिन अब तक किसी छात्रा को एक पैसा तक नहीं मिला। इसी झांसे में फंसकर छात्राएं इस जाल में उलझ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed