फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   ANM came out in protest against online attendance

Amethi News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरीं एएनएम

Wed, 16 Oct 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 16 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
ANM came out in protest against online attendance
अमेठी सिटी। पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी को लेकर मंगलवार को एएनएम विरोध पर उतर आईं। उन्होंने सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



दरअसल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए महानिदेशक परिवार कल्याण ने नौ अक्तूबर को उपस्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम को ऑनलाइन हाजिरी लगाने संबंधी निर्देश जारी किया था। आदेश के बाद सीएमओ की ओर से जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों को पत्र जारी कर ऑनलाइन हाजिरी लगवाने का निर्देश दिया गया था। इसको लेकर एएनएम ने विरोध शुरू कर दिया है। उपस्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम ने सीएचसी अधीक्षकों को ज्ञापन सौंपा।



मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे जिले की सभी एएनएम मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मीनाक्षी सिंह की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एएनएम एक फील्ड कर्मचारी हैं। हमारा कोई कार्यालय नहीं है। हमें आठों दिन गांव में रहना पड़ता है। शिविर लगाकर मरीजों के चेकअप आदि भी किए जाते हैं। इसके अलावा गांव में अधिकांश बैठक भी करनी पड़ती हैं। ऐसे में पहले ऑनलाइन हाजिरी लगाना असंभव है। इस मौके पर संगठन की प्रचार मंत्री शांति यादव, शिव कुमारी सिंह, कुसुम लता, सुदामा देवी, अनीता राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed