Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Angered by a trivial matter, the son opened fire on his mother with a pistol.

Amethi News: मामूली बात से नाराज पुत्र ने मां पर पिस्टल से किया फायर

Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 24 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Angered by a trivial matter, the son opened fire on his mother with a pistol.
अमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र के हरगांव में शुक्रवार की रात चौंका देने वाली घटना हुई। मामूली बात से नाराज पुत्र ने पिस्टल से मां पर फायर कर दिया। निशाना चूक जाने से मां की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पिस्टल संग गिरफ्तार कर लिया। मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के हरगांव निवासी चंद्रकुमारी, पुत्री सविता व पुत्र सर्वेश कुमार संग रहती है। चंद्रकुमारी का पति राम आधार लुधियाना में रहकर नौकरी करता है। शुक्रवार की रात किसी बात से नाराज सर्वेश कुमार अपनी मां चंद्रकुमारी से कहासुनी करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि सर्वेश ने चंद्रकुमारी पर पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण चंद्रकुमारी सकुशल बच गई।
विज्ञापन



इसी बीच चंद्रकुमारी की बेटी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्वेश कुमार को पिस्टल संग गिरफ्तार करते हुए कारतूस भी बरामद किए। इसके बाद चंद्रकुमारी की तहरीर पर सर्वेश के खिलाफ जानलेवा हमला करने संग कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि सर्वेश कुमार का चालान कोर्ट भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed