{"_id":"5eef7f1f8ebc3e43156ff641","slug":"anger-continues-against-china-effigy-burnt-amethi-news-lko527061960","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के प्रति गुस्सा जारी, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के प्रति गुस्सा जारी, फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज/बाजार शुकुल (अमेठी)। लद्दाख की गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ चीन की सेना द्वारा की गई वहशियाना हरकत से उपजा गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना से उपजे आक्रोश के बीच जहां तमाम बुद्धिजीवी चीन से एक झटके में व्यापारिक संबंध तोड़ने की मांग कर रहे हैं तो बाजार शुकुल में रविवार को भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंक लोगों से चीन में निर्मित सामानों के बहिष्कार की मांग की।
कांग्रेस नेतमा व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि चीन ने जो हरकत भारतीय सैनिकों के साथ ही उससे पूरा देश गुस्से में है। सरकार को चाहिए कि वह इस घटना का बदला लेने के साथ चीन के साथ सभी व्यापारिक रिश्ते समाप्त करे। बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार को इस मामले में तत्काल कठोर फैसला लेना चाहिए।
भाजपा के जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल व भाजयुमो महामंत्री विषुव मिश्र ने उम्मीद जताई कि चीन की इस हरकत का केंद्र सरकार जल्द ही माकूल जवाब देगी। उधर, रविवार को बाजार शुकुल के जैनबगंज बाजार में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जसकरन सिंह की अगुवाई में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। एकत्र लोगों ने क्षेत्रीय बाजारों में जागरूकता के माध्यम से चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की अपील करने का भी निर्णय लिया।