फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An old man fell into a canal, his body was found after 12 hours

Amethi News: नहर में गिरा बुजुर्ग, 12 घंटे बाद मिला शव

Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
An old man fell into a canal, his body was found after 12 hours
मोहनगंज के भेलाई कला गांव ​स्थित शाहमऊ रजबहा में बुजुर्ग का शव ​निकालने के दौरान मौजूद ग्रामीण।
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज के भेलाई कला गांव में बुधवार रात शौच के लिए निकले बुजुर्ग रामदुलारे मौर्य (75) नहर में गिर गए। बृहस्पतिवार दोपहर गांव से करीब छह किलोमीटर दूर उनका शव मिला।
विज्ञापन




रामदुलारे बुधवार रात करीब 11:30 बजे घर से निकले थे। सुबह चार बजे पत्नी सुंदरा की नींद खुली, तब उन्हें पता चला कि पति चारपाई पर नहीं हैं। परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन की, लेकिन जब सुबह नौ बजे तक कोई सुराग नहीं मिला तो ग्रामीणों से मदद मांगी। खोज के दौरान शारदा सहायक खंड 28 की भेलाई माइनर के किनारे उनकी चप्पल और झाड़ियों में फंसी लुंगी मिली। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने खोजबीन तेज कर दी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भेलाई माइनर की शाहमऊ रजबाहा में उनका शव उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि संतुलन बिगड़ने के कारण बुजुर्ग माइनर में गिर गए होंगे। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राम दुलारे मौर्य के तीन बेटे राम किशुन, शिवकरन और ओम प्रकाश और दो बेटियां हैं। सभी का विवाह हो चुका है। वह पत्नी सुंदरा के साथ अलग मकान में रहते थे। पास में दो बीघा कृषि भूमि थी, जिस पर वह अपने बच्चों के साथ मिलकर खेती करते थे। शांत स्वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति के राम दुलारे की आकस्मिक मृत्यु से परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed