फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amrit mahotsava celebrated with joy

शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर सुनाई वीरों की गाथा

Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
amrit mahotsava celebrated with joy
10 : गौरीगंज : ब्लॉक परिसर में आयोजित आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शहीदों के परिवारीजनों को सम् - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में सोमवार को जिले में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित हुआ।
विज्ञापन

शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण करने के बाद प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाल वीर शहीदों की गाथा सुनाई गई। गौरीगंज ब्लॉक में आयोजित प्रमुख कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारीजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तो स्वतंत्रता संग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
काकोरी कांड की वर्षगांठ के मौके पर शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले में समारोह पूर्वक आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। गौरीगंज ब्लॉक परिसर में शहीद स्मारक पर डीएम अरुण कुमार ने अफसरों के साथ माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन

माल्यार्पण के बाद एनएसएस, एनसीसी व स्काउट/गाइड कार्यकर्ताओं की प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे का भ्रमण कर तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभातफेरी व तिरंगा यात्रा के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के संवाद का सजीव प्रसारण सुनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसारण के बाद वक्ताओं ने वीर शहीदों की गाथा सुनाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवारीजनों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के बारे में विस्तार से बताते हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, एएसपी विनोद कुमार पांडेय, डीडीओ प्रदीप पांडेय, पीडी आशुतोष दुबे, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, एएओ आशुतोष मिश्र समेत बड़ी संख्या में अफसर व संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed