फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amrit Bharat Express will have a stop at Nihalgarh.

Amethi News: निहालगढ़ में होगा अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव

Wed, 14 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express will have a stop at Nihalgarh.
अमेठी सिटी। हावड़ा और आनंद विहार के बीच नई रेल सेवा शुरू होने जा रही है। ट्रेन संख्या 13065-66 अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति मिल गई है। यह ट्रेन निहालगढ़ स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी। हालांकि अप और डाउन में ट्रेन के निहालगढ़ स्टेशन पहुंचने का समय अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन



रेलवे बोर्ड ने हावड़ा-आनंद विहार के बीच इस सेवा के नियमित संचालन को मंजूरी दी है। इससे अमेठी जनपद समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी। हावड़ा से यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार रात 11:10 बजे रवाना होगी और शनिवार रात 2:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 13066 आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार सुबह 5:15 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन 1440 किलोमीटर की दूरी 27 घंटे 40 मिनट में तय करेगी। औसत गति 52 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। बरेली जंक्शन पर भी इस ट्रेन का ठहराव रहेगा।
विज्ञापन



रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन के मार्ग और समय सारिणी से जुड़ा आमंत्रण रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद यात्रियों में जानकारी साझा होने लगी। अमृत भारत एक्सप्रेस की यह रैक 20 कोचों की रहेगी। कोचों को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। रखरखाव कार्य हावड़ा में आरबीपीसी के साथ होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, लखनऊ, मुरादाबाद, गया और धनबाद को वाटरिंग स्टेशन के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




25 स्टेशनों पर होगा ठहराव
हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस को बंदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑनसोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ, एनएससीबी गोमो, धनबाद, वाराणसी, जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर, निहालगढ़, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर ठहराव होगा।




अभी नहीं मिला पत्र
स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीणा ने बताया कि ट्रेन संचालन और ठहराव से जुड़ा पत्र अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। ट्रेनों के संचालन का निर्णय बोर्ड स्तर से जारी होता है। पत्र मिलने के बाद जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed