फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: The construction of a pontoon bridge over the Gomti River will ease the journey between Ayodhya and Ba

Amethi : गोमती पर पीपा पुल बनने से अयोध्या-बाराबंकी की राह होगी आसान, निर्माण में खर्च हुए 1.49 करोड़ रुपये

Thu, 23 Oct 2025 05:34 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 23 Oct 2025 05:34 PM IST
सार

पुल बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। जहां अभी लोगों को 15 से 20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। पुल चालू होने के बाद यह दूरी घटकर एक से दो किलोमीटर रह जाएगी।

विज्ञापन
Amethi: The construction of a pontoon bridge over the Gomti River will ease the journey between Ayodhya and Ba
गोमती नदी के ऊपर बन रहा पुल। संवाद

विस्तार

गोमती नदी पर चार पीपा पुलों पर आवागमन अगले सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है। दंडेश्वरनाथ धाम, नांदी, पनही और पिछूती में निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इन पुलों के शुरू होने से नदी पार बसे खासकर अयोध्या व बाराबंकी के गांवों के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें नदी पार बसे गांवों तक जाने के लिए 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन


बरसात में गोमती का जलस्तर बढ़ने पर जून में अस्थायी पुलों को हटा दिया गया था। अब पानी घटने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इनके पुनः संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। 1.49 करोड़ की लागत से बन रहे ये चारों पुल अमेठी से अयोध्या, बाराबंकी और सुल्तानपुर की राह आसान करेंगे। 
विज्ञापन


पुल बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। जहां अभी लोगों को 15 से 20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है, वहीं पुल चालू होने के बाद यह दूरी घटकर महज एक से दो किलोमीटर रह जाएगी। पुलों पर आवागमन शुरू होने से किसानों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। किसान आसानी से उपज खेतों से घर तक ला सकेंगे। ग्रामीण पड़ोसी जिले की बाजारों में कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछूती पुल
जगदीशपुर ब्लॉक में पिछूती-मटियारीकला मार्ग पर बने इस पुल से फत्तेपुर, शिकरी, कुंडवा, घुढ़वल, रसूलपुर लिलहा, देवगांव और बाकरगंज गांव सीधे जुड़ जाएंगे। अभी इन गांवों के लोगों को नदी के दूसरी ओर बसे अमेठी जिले के ही कचनाव, थौरी, प्रेमगढ़ और निहालपुर पहुंचने के लिए लगभग 18 किलोमीटर घूमना पड़ता है। अब यह दूरी से एक से दो किलोमीटर रह जाएगी।

दंडेश्वरनाथ धाम पुल
मुसाफिरखाना के दंडेश्वरनाथ धाम पर बन रहे पुल से दूसरे छोर पर सुल्तानपुर की ओर पिपरी, कांकरकोला, गौरापरानी, उमरा, कुंवासी और अमेठी की ओर कोछित, पूरबगांव, गाजनपुर जैसे गांव लाभान्वित होंगे। अभी यहां के लोगों को 12 से 18 किलोमीटर घूमना पड़ता है। अब पुल से यह दूरी बहुत कम रह जाएगी।

पनही पुल
बाजारशुकुल के पनही मार्ग पर बन रहा पुल बाराबंकी के मांझगांव, पहाड़पुर, सुबेहा, कैथी और शेवरा गांवों को सीधा अमेठी से जोड़ेगा। अब 15 से 20 किलोमीटर घूमने की जरूरत नहीं रहेगी। पुल से व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

नांदी पुल
बाजारशुकुल के नांदी पुल से अयोध्या की ओर कसारी, बरवारी और अमेठी की ओर बदलगढ़, जौदिलमऊ, शेखपुर, फुनदनपुर व पारा के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों को 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।


एक सप्ताह में शुरू होगा आवागमन
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अवर अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि शासन ने 18 सितंबर को पुल निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। सभी पुल मानक के अनुरूप बनाए जा रहे हैं। अगले सप्ताह तक चारों पुलों पर आवागमन शुरू हो जाएगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed