{"_id":"6797dabddf7844dbfb0704bb","slug":"amethi-team-won-lekhpal-premier-league-match-amethi-news-c-96-1-ame1002-133820-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी की टीम ने जीता लेखपाल प्रीमियर लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी की टीम ने जीता लेखपाल प्रीमियर लीग मैच
Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में रविवार को लेखपाल प्रीमियर लीग मैच आयोजित हुआ। गौरीगंज व अमेठी तहसील के बीच खेले गए मैच में अमेठी टीम ने जीत दर्ज की। गौरीगंज एसडीएम दिग्विजय सिंह व एसडीएम अमेठी आशीष सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
टाॅस जीतकर गौरीगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। गौरीगंज टीम के गौरव यादव ने सर्वाधिक 24 रन की पारी खेली और संतोष ने 15 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेठी टीम के बल्लेबाज उमेश यादव ने मोर्चा संभाला और अंकित मिश्रा के साथ मिलकर मैच जिताऊ साझेदारी की। उमेश ने 31 और अंकित ने 23 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत अमेठी की टीम ने दो ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया।
उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार मिश्रा ने विजेता और उपविजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार गौरीगंज नरेंद्र यादव, नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी, जनार्दन सिंह लेखपाल संघ अध्यक्ष, राकेश गुप्ता, दयाशंकर शुक्ला, कुलदीप यादव, प्रवीण समेत कई खिलाड़ी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।