फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi proud of life prestige, Jai Shri Ram everywhere

Amethi News: प्राण प्रतिष्ठा पर अमेठी इतराई, हर तरफ जय श्रीराम

Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 23 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Amethi proud of life prestige, Jai Shri Ram everywhere
दीयों से सजा मंदिर
अमेठी। मेरे घर राम आए हैं... का गीत सोमवार को हर किसी की जुबां पर था। भोर से मंदिरों पर घंटा घड़ियाल बजने लगे। हर कोई आस्था में डूबा नजर आया। शहर से लेकर गांव तक जय श्रीराम की धूम रही। सुबह से शुरू हुआ उल्लास शाम को आतिशबाजी तक जारी रहा। मंदिरों से लेकर घरों तक झालरों से सजावट की गई है। सोमवार की सुबह गौरीगंज में हनुमान मंदिर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह सहित अन्य शामिल थे। कलश यात्रा से पहले केंद्रीय मंत्री ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अमेठी बाजार में रामरथ के साथ निकाली गई शोभायात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गणेश देवतन से निकाली गई कलश यात्रा ब्लाक भवन के सामने से होते हुए कालिकन धाम परिसर से होकर हनुमान मंदिर, होते हुए कालिकन चौराहे के रास्ते वापस गणेश देवतन पहुंची। यात्रा में भौसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय,पूर्व प्रधान नेवादा कनू मुन्ना पाण्डेय, गूजीपुर प्रधान अरविंद पाण्डेय, इन्द्रभान सिंह प्रधान संग्रामपुर दिनेशसिंह पुन्न पुर, राकेश सिंह भौसिंहपुर, महेश सिंह कन्नापुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बुलडाेजर के साथ निकाली गई शोभायात्रा
- मुकुट नाथ धाम में बुलडोजर के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बाजार शुकुल कस्बे में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भगवान राम ,लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र के साथ राम रथ यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ यात्रा कटरा तिराहे पर स्थित शिव पार्वती धर्मशाला से शुरू होकर गायत्री नगर तिराहे होते हुए हनुमान मंदिर महावीरन के रास्ते धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। पिंकू गुप्ता, विजय गुप्ता, गौरी गुप्ता,शंकर गुप्ता, जगदीश पाल, विजय गुप्ता, डब्लू गुप्ता, राकेश शुक्ला, विजय शुक्ला, मयंक शुक्ला, गुड्डू कौशल, मदन चंद कौशल, लाल अमर चंद्र कौशल आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। जामो व शाहगढ़ में भी जुलूस निकाला गया।



घरों को सजाया
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों व घरों को सजाया गया है। साथ ही अन्य प्रबंध किए गए हैं। मंदिरों पर दीपदान किया गया। साथ ही आतिशबाजी भी छुड़ाई गई। हर कोई उत्साह से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed