फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   amethi news road construction

Amethi News: 67.67 लाख से तीन जर्जर मार्गों की होगी मरम्मत

Thu, 13 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 13 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
amethi news road construction
मरम्मत के लिए प्रस्तावित लाला का पुरवा-उमापुर गानापट्टी संपर्क मार्ग।
अमेठी सिटी। जर्जर मार्गों से आवागमन को मजबूर करीब डेढ़ लाख की आबादी छह माह में पक्के मार्गों पर वाहनों से फर्राटा भरेगी। तीन जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

अमेठी क्षेत्र की विशेषरगंज मार्ग से पहलान बाबा मंदिर, ताला हरिजन बस्ती से लोधन पट्टी और लाला का पुरवा-उमापुर गानापट्टी संपर्क मार्ग के निर्माण के बाद मरम्मत नहीं होने से जर्जर पड़ी है। मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों व बिखरी गिट्टियों से बाइक सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के निर्माण के लिए 67.67 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग का नाम लंबाई स्वीकृत राशि (लाख में)
विशेषरगंज मार्ग से पहलाव बाबा मंदिर संपर्क मार्ग - 3.0 किमी - 38.68
हरिजन बस्ती से लोधन पट्टी संपर्क मार्ग - 1.500 किमी - 6.61
लाला का पुरवा-उमापुर गानापट्टी संपर्क निर्माण - 1.500 किमी - 21.37
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed