{"_id":"67d1dc47654be0610208a11b","slug":"amethi-news-fire-in-sweets-shop-amethi-news-c-96-1-ame1002-136393-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मिठाई की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मिठाई की दुकान में लगी आग
Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
जायस के वहाबगंज में इसी दुकान में लगी थी आग।
फुरसतगंज (अमेठी)। जायस कस्बा निवासी राशिद की बहाबगंज स्थित मिठाई की दुकान में मंगलवार रात को आग लग गई। आग ने पूरे दुकान को अपने आगोश में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 10 लाख रुपये का सामान जलने की आशंका जताई है।
राशिद के मुताबिक होली व रमजान के मद्देनजर इन दिनों सेंवई और मिठाई तैयार की जा रही है। मंगलवार रात उनकी दुकान में अज्ञात कारणों से करीब 9:30 बजे आग लग गई। पड़ोसियों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे मकान को आगोश में ले लिया। जानकारी के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राशिद के मुताबिक आग से करीब 10 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।