फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi News: CRPF jawan shot wife and brother-in-law on the highway

Amethi News : हाईवे पर सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और उसके भाई को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Thu, 10 Aug 2023 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Aug 2023 11:05 PM IST
सार

भाई के साथ बाजार से मायके जा रही पत्नी पर बृहस्पतिवार की दोपहर सीआरपीएफ के जवान ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्थुनी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला और उसका भाई गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद जवान अपने पुत्र के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन
Amethi News: CRPF jawan shot wife and brother-in-law on the highway
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई के साथ बाजार से मायके जा रही पत्नी पर बृहस्पतिवार की दोपहर सीआरपीएफ के जवान ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कस्थुनी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला और उसका भाई गंभीर घायल हो गए। वारदात के बाद जवान अपने पुत्र के साथ फरार हो गया। इस वारदात से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन बिना कोई तहरीर दिए दोनों को लेकर अस्पताल चले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच में पारिवारिक विवाद था।

विज्ञापन


जगदीशपुर के दिछौली गांव निवासी शिवनारायण शर्मा सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ के रायपुर में जवान के पद पर तैनात है। वर्तमान में शिवनारायण अवकाश पर घर आए थे। शिवनारायण की पत्नी गीता वर्तमान समय में सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला थाने के पूरे बढ़गाइन मजरे ऊंचगाव स्थित अपने मायके में रह रही है। बृहस्पतिवार को गीता अपने भाई अतुल के साथ बाइक से मोबाइल खरीदने मुसाफिरखाना कस्बे आई थी।
विज्ञापन


तभी गीता का आमना-सामना शिवनारायण से हो गया। दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद गीता अपने भाई के साथ मायके लौट रहीं थी। तभी हाईवे पर कस्थुनी गांव के पास बाइक से अपने पुत्र के साथ पहुंचे शिवनारायण ने ओवर टेक कर दोनों को रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद अंश और शिवनारायण बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गीता व अतुल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालात नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।मायके पक्ष के लोग बिना कोई तहरीर दिए गीता व अतुल को लेकर ट्रामा सेंटर चल गए। पुलिस फायरिंग करने वाले की तलाश करते हुए मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मौके पर दो खोखे बरामद हुए हैं। शिवनारायण व गीता के बीच पारिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में आ रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

चल रहा था पति-पत्नी के बीच विवाद
शिवनारायण व गीता के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। विवाद के कारण गीता मायके में रह रही है। लेकिन बृहस्पतिवार को दोनों का आमना-सामना मुसाफिरखाना में हो गया। दोनों में हुई कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि फायरिंग तक की नौबत आ गई। शिवनारायण को तमंचा कहा से मिला, क्या पहले से पत्नी के मुसाफिरखाना आने की सूचना मिली थी, बेटे के साथ बाइक पर फायरिंग करना समेत कई ऐसे सवाल हैं। जिनका जवाब पुलिस खोजने में जुटी है। ऐसा क्या विवाद था कि रिश्ते कलंकित होने लगे। बेटा-पिता के साथ मां और मामा पर फायरिंग की घटना को देखता रहा है। बाद में पिता को लेकर फरार हो गया। फिलहाल जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन कई सवालों का जवाब खोजना पुलिस के लिए चुनौती बनी है।


तीन टीम गठित, हो रही मामले की जांच
हाईवे में कस्थुनी के बाद शिव नारायण शर्मा की ओर से गीता व उसके बाइक अतुल पर फायरिंग करने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंचे कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद मामले की जांच में जुटी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तीन टीमें गठित कर दोनों को तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। पूरे प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - गौरव सिंह, सीओ मुसाफिरखाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed