{"_id":"6474d48c404e9a3048099bc7","slug":"amethi-news-bolero-collided-with-a-trailer-standing-on-the-highway-two-killed-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : हाइवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, कानपुर के रहने वाले है मृतक और घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : हाइवे पर खड़े ट्रेलर से भिड़ी बोलेरो, दो की मौत, कानपुर के रहने वाले है मृतक और घायल
Mon, 29 May 2023 10:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 29 May 2023 10:06 PM IST
सार
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ है। हाइवे पर खड़े ट्रेलर से सुल्तानपुर से कानपुर जा रही बोलेरो भिड़ गई। इससे बोलेरो सवार दो की मौत हो गई।
विज्ञापन
बोलेरो से शव को निकालते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ है। हाइवे पर खड़े ट्रेलर से सुल्तानपुर से कानपुर जा रही बोलेरो भिड़ गई। इससे बोलेरो सवार दो की मौत हो गई। एक अन्य घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि कानपुुर जिले के सफदरगंज के रहने वाले शीलू (25), रामकुमार अपने एक साथी के साथ सोमवार को किसी काम से बोलेरो से सुल्तानपुर आए थे। देर शाम तीनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास बोलेरो अनियंत्रित हो कर खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। इससे बोलेरो ट्रेलर में फंस गई।
विज्ञापन
इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कवायद शुरु की गई। इसमें एक रामकुमार को घायलावस्था में निकाला गया। अन्य दो के शव को बोलेरो से निकाला गया।
विज्ञापन
घायल रामकुमार के मुताबिक दो मृतकों में से एक का नाम शीलू है। वह वाहन चला रहा था। दूसरे का नाम वह नहीं बता पाया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान करने की कोशिश चल रही है। घायल अभी सही से कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। एसपी डॉ. इलामारन जी ने बताया कि दो की मौत हुई है। एक घायल है। मौके पर सीओ गौरव सिंह के नेतृत्व पुलिस टीम रेस्कूय कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगा जाम
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर धरौली के पास हुए हादसे के कारण कुछ देर के लिए जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाया। बोलेरो को हटवाने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा।