{"_id":"683607a6393b44185c05b7a4","slug":"amethi-kithawar-road-will-soon-be-made-two-lane-amethi-news-c-96-1-ame1002-141348-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जल्द दो लेन बनेगा अमेठी-किठावर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जल्द दो लेन बनेगा अमेठी-किठावर मार्ग
Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 28 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी से किठावर तक करीब 15.800 किलोमीटर लंबे जर्जर व सिंगल मार्ग पर जल्द ही वाहन दो लेन में फर्राटा भरेंगे। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य की प्रगति में धन की कमी न हो, इसके लिए शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 2.40 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। मार्ग दो लेन बनने से जाम की समस्या भी नहीं होगी।
इस मार्ग का निर्माण लगभग एक दशक पहले हुआ था, जबकि सामान्य मरम्मत छह वर्ष पहले कराई गई थी। वर्तमान में सड़क की स्थिति काफी खराब है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। बरसात में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की चौड़ाई पौने चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर करने के लिए 2924.89 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया। इसे शासन को 13 मार्च 2024 को भेजा गया, जिसे मंजूरी मिलने के साथ ही पहली किस्त के रूप में 923.99 लाख रुपये जारी किए गए। इसके बाद कार्यदायी संस्था का नामित कर काम शुरू किया गया। अब दूसरी किस्त मिलने से कार्य और तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
देवरसा, मेला का बाग, केशवपुर, भीमसेनगंज, बड़गांव, थरिया, तालुकदार का पुरवा, बिशेषरगंज बाजार, गोरखापुर, हिम्मतगढ़, सोइया, जागजोतपुर, मटेरा, पूरे तेलिन, कोरारी गिरधरशाह, मंगलपुर, बरियापुर, बिशम्भरपुर, कटरा राजा हिम्मत सिंह सहित कई गांवों के लोग इस मार्ग से अमेठी शहर और प्रतापगढ़ की सीमा तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
जल्द पूरा कराया जाएगा कार्य
अमेठी-किठावर मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य गतिमान है। मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग करते हुए इसे जल्द पूरा कराया जाएगा। दो लेन सड़क बनने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुगम होगा।
- शैलेंद्र कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग