फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi-Kithawar road will be widened, relief in traffic

Amethi News: अमेठी-किठावर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, आवागमन में राहत

Sat, 30 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Amethi-Kithawar road will be widened, relief in traffic
अमेठी सिटी। जर्जर 15.800 किलोमीटर लंबे अमेठी-किठावर मार्ग पर जल्द आवागमन शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री की पहल पर इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 38.53 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग के प्रस्तावित काम को पूरा करने की तैयारी तेज कर दी है। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। प्रतापगढ़ जिले की सीमा को जोड़ने वाले अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल अमेठी-किठावर मार्ग काफी दिनों से जर्जर था। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजने को कहा था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण 3853.72 लाख रुपये का अनुमानित आगणन तैयार किया गया। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है। इस सड़क के बनने से लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


इनसेट
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
देवरसा, मेला का बाग, केशवपुर, भीमसेन गंज, बड़गांव, थरिया, तालुकदार का पुरवा, बिशेषरगंज बाजार गोरखापुर, हिम्मत गढ,सोइया ,जागजोतपुर,मटेरा,पूरे तेलिन,कोरारी गिरधर शाह, मंगलपुर,बरियापुर, बिशम्भरपुर,कटरा राजा हिम्मत सिंह गांव के लोगों को अमेठी शहर के साथ प्रतापगढ़ सीमा के लगे क्षेत्र में आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल्द शुरू होगा निर्माण
अमेठी-किठावार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के अनुमानित आगणन का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। जल्द ही नियमानुसार निविदा के माध्यम ठेकेदार का चयन कर मार्ग के प्रस्तावित कार्य को पूरा कराया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण होने के बाद लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
- शैलेंद्र कुमार- एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed